खूँटी:कर्रा प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगाँव में मेहंदी,निबंध,रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिसमें चित्रकला में (शिशु वर्ग बाल वर्ग किशोर वर्ग से)-18 छात्र,निबंध प्रतियोगिता में (किशोर वर्ग एवं बाल वर्ग से)- 6छात्र, रंगोली प्रतियोगिता में (शिशु वर्ग बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग से) 28 छात्राएं और एक छात्र तथा मेहंदी प्रतियोगिता में(शिशु वर्ग बाल वर्ग किशोर वर्ग से) 12 छात्रों ने भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के बीच रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का विकास करना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने प्रतियोगियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया