हेमंत सरकार गिराने के मामले में संलिप्त 3 आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

रांची : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश संलिप्त मुख्य तीनों आरोपी अभिषेक कुमार दुबे,अमित सिंह और निवारण प्रसाद के पास से बरामद मोबाइल और अन्य डिवाइसों की फोरेंसिक जांच कोलकाता और अहमदाबाद के लैब में की जायेगी। रांची सिविल कोर्ट ने रांची पुलिस को इसकी अनुमति दे दी है। मालूम हो कि ये तीनों आरोपी अभी भी रांची पुलिस के गिरफ्त में है।

इसके बावजूद भी रांची पुलिस अभी तक मामले के तह तक नहीं जा पाई है। ऐसे में रांची पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच की अनुमति रांची सिविल कोर्ट से मांगी थी। अभी तक के पुलिस जाँच में प्रदेश के 3 विधायक, 2 पत्रकार और एक दलाल के इस साजिश में शामिल होने की जानकारी आरोपियों ने दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में तीनों विधायकों से रुपए के लेनदेन की बात हुई थी। वहीं, इस डील में महाराष्ट्र के दो नेता चंद्रशेखर राव बावनकुले और चरण सिंह शामिल थे। गिरफ्तार हुए अभिषेक, अमित और निवारण महतो ने दोनों को महाराष्ट्र का बीजेपी विधायक बताया था, लेकिन वहां के विधायकों की लिस्ट में इनका नाम नहीं है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

TPC ने फिर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, बबलू मुंडा पर हमला और प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड में उसका हाथ नहीं

राँची : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि प्रेम सागर…
Read More

झारखंड पुलीस गांव गांव में डायन बिसाही के खिलाफ लगा रही पोस्टर

रांची : झारखंड में डायन-बिसाही बहुत बड़ी समस्या है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी बहुल इलाकों में देखने…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को झारखंड पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।…
Read More

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान…