
पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा मनाए जा रहे प्रतिरोध सप्ताह के तहत हिंसक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में नक्सलियों ने शनिवार रात और रविवार की अहले सुबह जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में एक एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।इससे पूर्व शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए चार विस्फोटों में एक हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गए, जबकि दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शनिवार को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मालुम हो कि नक्सली संगठन इस सप्ताह प्रतिरोध सप्ताह के रूप में मना रहा है और इसके तहत वह सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में उन्होंने मोबाइल नेटवर्क को बाधित करने के उद्देश्य से एयरटेल टावर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ बल ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। रहे हैं।इस घटना के बाद क्षेत्र में संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं और जनता में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।