लोकसभा चुनाव को देखते हुए अंतर राज्य प्रशासन की बैठक का आयोजन


सिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिल्ली थाना परिसर में अंतर राज्य प्रशासन की एक बैठक अयोजित की गई।

जिसकी अध्यक्षता बुंडू एसडीपीओ प्रति भान सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रति भान सिंह ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था दुरुस्त करें साथ ही साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेकिंग अभियान चलाएं और अपने-अपने क्षेत्र में जितने वारंटी है उनके ऊपर शिकंजा कसे तभी जाकर क्षेत्र शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।


उन्होंने महत्वपूर्ण बातें करते हुए कहा कि सबसे जरूरी है चेक नाकों पर प्रशासन चुस्त दिखाना चाहिए 24 घंटा चेक नाकों पर ड्यूटी तनात करें। पेट्रोलिंग गाड़ी को भी चौक चौराहा पर तैनात करें। अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाए रखें लोगों को बताएं कि क्षेत्र में किसी तरह का समस्या आती है तो तुरंत प्रशासन को फोन करें कोई अनजान व्यक्ति भी दिखता है तो इसकी खबर प्रशासन को दें।

इस मौके पर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, सोनाहातु थाना प्रभारी चंदन कुमार, राहे थाना प्रभारी फैज रवानी, बरलांगा थाना प्रभारी आनंद सिंह, गोला इंस्पेक्टर, एसडीपीओ झालदा, झालदा थाना प्रभारी तुलीन ओपी आदि प्रशासन मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से किया सड़कों का शिलान्यास

सिल्ली/मुरी:- झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के अन्तर्गत सिल्ली प्रखंड…
Read More

मुसहर समाज के लोगों के घर तोड़कर रातों रात भागने पर किया गया मजबूर, उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे भैरव सिंह

पलामू: पलामू के पांडू नामक क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग मुसहर समाज के लोगों…
Read More

रूपेश पांडेय मॉब लिंचिंग केस : 17 फरवरी को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा

राँची : भारतीय जनता पार्टी (राँची महानगर) द्वारा बरही, हजारीबाग में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग के शिकार हुए…