गुमला में दिल दहलाने वाली वारदात, अपहरण के बाद युवती की हत्या कर तालाब में फेंका*

झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां के बसुआ गांव में युवती मुस्कान परवीन का शव तैरते हुए मिला। उसकी आंख और शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के एक युवक सलमान आलम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन सलमान शादी नहीं करना चाहता

शक है कि मुस्कान के प्रेमी ने उसका अपहरण कर हत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मुस्कान के गायब होने के बाद थाना में सन्हा दर्ज कराया गया था. लेकिन गुमला पुलिस समय पर मुस्कान को खोजने की पहल नहीं की. न ही उसके प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की. अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो मुस्कान बच सकती थी. इधर, मुस्कान की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुस्कान के शव को बांध के किनारे से बरामद किया. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतका के अजमेर अंसारी ने बताया कि उसकी बेटी मुस्कान परवीन का निकाह 23 अप्रैल को तय हुआ था. लेकिन इस बीच मुस्कान का पूर्व सलमान अली ने दूल्हे के मोबाइल नंबर में फोन कर धमकी दी गयी थी कि वह मुस्कान से शादी नहीं करे. उसके बाद 10 मार्च की रात सलमान ने मुस्कान का घर से अपहरण कर गायब हा गया. जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली में शिविर का आयोजन !!

रांची- झारखण्ड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ के तिसिया एवं नवाटोली गांव में सामुदायिक…
Read More

बालू की किल्लत और पलामू जिला में प्रशासन के सहयोग से हो रहे बालू तस्करी से अवगत कराने हेतु सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची: आज कर्नल संजय सिंह साथ सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर गरीबों के लिए बालू की…
Read More

Budget 2023: अभी तक बजट समझ नहीं आया? यहां जानें आपको क्या मिला? समझें महंगे-सस्ते का पूरा गणित

Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई आयकर व्यवस्था में आकर्षक प्रोत्साहन और…