चुटिया में अज्ञात वृद्ध का मिला शव

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के मुंडा चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट के पास एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। इस घटना की सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस स्थानीय लोगों से वृद्ध मृतक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है लेकिन पुलिस को अबतक मृतक के बारे में जानकारी हासिल नही हुई है। पुलिस वृद्ध मृतक की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत की सही जानकारी हासिल हो पाएगी। पुलिस आशंका जता रही है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची में तैनात सब इंस्पेक्टर ने किया कमाल, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दिलवाया 20 साल कैद की सजा

रांची: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के  दोषी…
Read More

भुरकुंडा के सौंदा बस्ती में कांग्रेसी नेता बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का विधायक प्रतिनिधि था बितका बाउरी अपराधियों ने कांग्रेसी नेता को लगभग आधा दर्जन…