पुलिस की सूझबूझ से नगड़ी इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना को रोका गया

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित सपारोम इलाके में पुलिस ने रविवार को मॉब लिंचिंग का शिकार होने से दो युवकों को बचा लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को खस्सी चोरी करने के आरोप में पकड़ा था और उन्हें पोल में बांध दिया था। ग्रामीणों के द्वारा उनकी पिटाई की जा रही थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को सही समय पर मिल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से बचाकर थाना ले आई।

पुलिस के कब्जे में आने से पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई थी। दोनों युवकों का इलाज कराया गया है। युवकों को चोरी करते पकड़ने के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा था। इससे पहले भी सपारोम इलाके में खस्सी की चोरी हुई है, इस वजह से लोगों को शक था कि बार-बार पकड़े गए दोनों युवकों के चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था।

शनिवार की रात भी खूंटी इलाके में मॉब लिंचिंग में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

TPC ने फिर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, बबलू मुंडा पर हमला और प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड में उसका हाथ नहीं

राँची : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि प्रेम सागर…
Read More

तैमारा घाटी में स्थित देवी मण्डप की दानपेटी पर ताला तोड़ चोरी

रांची : रांची-टाटा राजमार्ग स्थित तैमारा घाटी स्थित देवी मण्डप में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने मण्डप परिसर…
Read More

सिमडेगा में नशे में धुत भतीजे ने चाचा की टांगे से काटकर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित हेलनपुर मोहल्ले में कल देर रात भतीजे ने नशे की…