हटिया स्टेशन में फिर मिले संक्रमित, खोला गया रिम्स का कोविड वार्ड, टीम तैनात

रांची : झारखंड में कोरोना की गिरफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को एक बार फिर ढाई दर्जन संक्रमित हटिया स्टेशन पर मिलने की सूचना है। वहीं रिम्स में भी एक मरीज को एडमिट किया गया है। इसके बाद रिम्स में फिर से कोविड वार्ड को मरीजों कीभर्ती के लिए खोल दिया गया है। न्यू ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि अभी नए मरीजो के आने की सूचना तो नहीं है। लेकिन जिस तरह से पॉजिटिव की जानकारी मिल रही है तो हमने तैयारी शुरू कर दी है। कोविड वार्ड के लिए एक टीम को तैयार कर दिया गया है जो 24 घंटे कोरोना संक्रमित मरीज पर नजर रखेगी।

कांटेक्ट ट्रेसिंग से ही लगेगी लगामहाल के दिनों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। लेकिन उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में वह न जाने कितने लोगों के संपर्क में आकर उन्हें भी इंफेक्शन बांट देंगे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कांटेक्ट रेसिंग पर फोकस नहीं कर पा रहा है। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर लगाने को कहा है जिससे कि इंफेक्शन को रोका जा सके।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रेमडेसिविर कालाबाज़ारी मामले में ईडी राजीव सिंह पर कसेगी शिकंजा, करेगी पूरे मामले की जांच

रांची : कोरोना की दूसरी लहार के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन का कालाबाजारी कर रहे आरोपी राजीव सिंह पर…
Read More

सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल में की छापेमारी, हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज जप्त

रांची : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमेडेसीवीर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले में सीआईडी की टीम ने हिुनू…
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव, रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई।

★ कोविड-19 के नए वेरिएंट के संभावित आशंका के मद्देनजर सभी तैयारियां अलर्ट मोड में रखें ★ स्थिति…
Read More

राधिका मैदान सिल्ली में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

सिल्ली : सिल्ली राधिका मैदान परिसर में केयर नेत्रम गुड विजन इंडिया के सौजन्य द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच…
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप का आयोजन, गर्भवतीयों और बच्चों का किया गया चेकअप और टीकाकरण.

देवघर- पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के खागा थाना के अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवतीयों तथा बच्चों…