Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

स्वास्थ

कोविड टीकाकरण में दिव्यांग कर रहे सहयोग, लगवा रहे टीका

रांची : कोरोना ने हर वर्ग के लोगों को समान रूप से प्रभावित किया है। लेकिन इस विषम परिस्थिति और वैश्विक महामारी से दिव्यांग ज्यादा प्रभावित हुए हैं| कोविड 19 का अभी तक कोई समुचित इलाज नहीं है। ऐसे में बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और टीकाकरण जरूरी है|

इस बीच दिव्यांगों को टीकाकरण अभियान से जुड़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को देखते हुए सरकार की ओर से कई कदम उठाये गए। वहीं साइटसेवर्स, हजारीबाग और दिव्यांगों की संस्था दिव्यज्योति संयुक्त रूप से टीकाकरण को लेकर जिले के सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चला रही है।

ऐसे में दिव्यांग भी टीका लगाने में पीछे नहीं है और बढ़-चढ़कर टीका लगवा रहे है। हजारीबाग जिले में दिव्यांगों की आबादी 23,000 के करीब है, जिसमें से 11,663 लोगों को पहली डोज और 2,663 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi