Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

दुर्घटना

सड़क हादसे में दो व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल

रांची : मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड गोल चक्कर के पास एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक का नाम राशिद मंसूरी और नईम खान है। आज शाम 4:00 बजे इनोवा कार जिसका नम्बर एमपी 09 एमजी 0005 पर सवार तीन व्यक्ति कहीं जा रहे थे। उसी समय कार अचानक अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ। इस इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

घायल व्यक्ति का नाम इमरान खान जो मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। वहीं दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी मेसरा ओपी प्रभारी को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार को जप्त कर ली है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi