रांची : आदिवासियों के सामाजिक जमीन में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद समिति के लोग अरगोड़ा थाना का घेराव करने पहुंच गए। सरना समिति के लोगों ने कहा कि जिस जमीन पर कार्य हो रहा है वह आदिवासियों का अपना जमीन है। जहां आदिवासी धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं।
जमीन का दाखिल खारिज और रसीद चौहिन मिन्ज के नाम पर है कब्जाधारी जमीन पर बाउंड्री करवा रहे जबकी विजय गाड़ी नामक व्यक्ति इस जमीन पर अपना अधिकार जाता रहे। इसको लेकर 25 नवंबर को थाना मे लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। विजय गाड़ी पुलिस पर काम रुकवाने का दवाब बना रहे। जबकी थानेदार का कहना है कि जमीन के मामले में पुलिस सीओ के निर्देश के अनुरूप ही काम करेगी।
इसकी सूचना केंद्रीय सरना समिति ने थाना को दिया था तब थाना ने सीओ से इसकी रिपोर्ट तलब की थी। लेकिन रिपोर्ट ना आने के बावजूद दूसरे पक्ष ने कार्य करना शुरू कर दिया। पूछने पर दूसरे पक्ष ने बताया कि उन्हें थाना ने स्वीकृति दी है।
वहीं थाना में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि थानेदार कैसे जमीन के मामले में आदेश दे सकता है। बिना सीओ का रिपोर्ट के बिना गुस्साए ग्रामीणों ने थाना को घंटों घेराव किया। निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही आदिवासी ग्रामीण थाना से लौटे।