चोरों के हौसले बुलंद, चोरी कर घर को किया आग के हवाले

रांची : रातू थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर से लैपटॉप और मोबाइल समेत कई सामान लेकर फरार हो गया। चोरी करने के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे कई सामान जलकर राख हो गए हैं। इस घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है लेकिन चोर मौका ए वारदात से फरार हो गया। रातू थाने की पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जिससे चोर को चिन्हित किया जा सके।

तीन दिन पहले लालपुर और कांटा टोली में चोरों ने चोरी की घटना को दिया था अंजाम

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्लाजा चौक के पास शनिवार की देर रात चोर ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया था। चोर सुधा डेयरी दुकान की ताला को तोड़कर और गेट का काटकर चोरी करने का प्रयास किया। वहीं बिरयानी हाउस में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना की जानकारी दुकान मालिक को रविवार सुबह मिली थी। वहीं कांटाटोली चौक स्थित शनिवार की देर रात चोर ने एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया था। चोर काफी संख्या में मोबाइल की चोरी कर फरार हो गया था। इन सभी घटनाओं में पुलिस के हाथ फिलहाल अब तक खाली हैं और अब तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा…
Read More

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा से आज ईडी करेगी पूछताछ !!

रांची- इडी की टीम आज डीएसपी प्रमोद मिश्र से पूछताछ करेगी। प्रमोद मिश्र सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज…
Read More

घर में घुस कर छेडखानी करने का प्रयास कर खुद जान से मारने की धमकी भी दी

गिरिडीह: साकिन महुआर टोला बोरोटार, बेंगाबाद निवासी पुष्पा देवी पति अर्जुन सोनार ने बेंगाबाद के थाना प्रभारी को…
Read More

नक्सली प्रशांत बोस से की जा रही पूछताछ, एनआईए और आईबी समेत कई राज्यों की पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : सरायकेला पुलिस ने एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस को कल शाम को हाई सिक्योरिटी…