ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

रांची : नामकुम थाना के नजदीक एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। स्कूटी पर दो महिला समेत एक बच्चा जो दुर्गा सोरेन चौक की ओर आ रही थी लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार दिया। जिसे स्कूटी चला रही महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और बच्चे को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला कांके थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और घायल महिला और बच्चा बात करने की स्थिति में नहीं थी। खबर लिखे जाने तक किसी भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक धक्का मारकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की चौकसी की वजह से ड्राइवर को पुलिस ने एक किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दूसरे समन पर भी नहीं पहुंचे डीएसपी प्रमोद मिश्रा, सरकार ने ईडी को भेजा पत्र !!

रांची- दूसरे समन के बावजूद डीएसपी प्रमोद मिश्रा गुरुवार को भी कार्यालय नहीं पहुंचे. बरहरवा टोल प्लाजा मामले…
Read More

सरायकेला से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भाग रहे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची:- सरायकेला जिले के आदित्यपुर से स्क्रैप लदे ट्रक को लूटकर भागने वाले अपराधियों का यूपी पुलिस ने…
Read More

रांची के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन.

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त…