जैप 2 में सम्पन्न हुआ पारण परेड, संपूर्ण दायित्व निभाने के लिए दिलाया गया शपथ

रांची : जैप 2 टाटीसिल्वे के परेड ग्राउंड में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गृह सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज सिन्हा के उपस्थिति में झारखंड पुलिस के 482 तकनीकी आरक्षी एवं छह डीएसपी को कठोर प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत पासिंग आउट परेड सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिन 6 डीएसपी का परेड हुआ है, उनमें तीन इंजीनियर हैं। डीएसपी अंकिता राय इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियर हैं। उप समाहर्ता भी रह चुकी हैं

डीएसपी प्रदीप कुमार ब्लैक बेल्ट भी हैं। डीएसपी रोहित रंजन सिंह इंफॉर्मेशन साइंस में इंजीनियर हैं। 482 रेडियो ऑपरेटर में 77 बीटेक, 1 एम टेक, 50 डिप्लोमा, एक एमबीए, एक एमसीए, 23 एमएससी, एक बीसीए, 168 बीएससी, 161 आइएससी पास हैं। पारण परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मी को संपूर्ण दायित्व निभाने के लिए शपथ समादेष्टा इंद्रजीत महथा के द्वारा दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी आईजी ट्रेनिंग एडीजी अभियान, आईजी अभियान, आईजी मानवाधिकारी एवं अन्य पुलिस के वरीय पदाधिकारी के साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय की पूरी केंद्रीय एसोसिएशन टीम उपस्थित होकर सभी जवानों का हौसला बढ़ाया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राम नवमी के अवसर पर तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की उन्नति व खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा- तपोवन भूमि को एक प्रतीक के रूप में किया जा रहा विकसित, अगले वर्ष रामनवमी…
Read More

डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़ डी.ए.वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में योग दिवस का आयोजन किया गया।इस…
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खागा के मैदान मेंदो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैदान में खेल दिवस के शुभ…
Read More

शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरु के सम्मान में समाज सेवी अमित रंजन ने किया भंडारा

शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।…
Read More

एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में चिराग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों का रहा उत्कृष्ठ प्रर्दशन

सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित…