Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

विकास शिक्षा

JPSC अभ्यर्थियों ने कहा – आयोग परीक्षा लेने में असक्षम, इसे भंग कर देना चाहिए

रांची : आज 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुण्डा जयंती व राज्य स्थापना दिवस पर पुरे झारखंड में खुशियाँ मनाई जा रही हैं। वहीं सातवीं से दसवीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल व असफल सभी अभ्यर्थियो ने मोरहाबादी से छात्र उलगुलान की आगाज की। वहीं कल जेपीएससी कार्यालय की घेराबंदी करेंगे।

अभ्यर्थियों ने कहा कि जैसे कि सभी जानते हैं परीक्षा परीणाम में कई जिला के सेन्टर में लगातार रोल नम्बर वाले अभ्यर्थी सफल होने के बाद पुर्व की भाँति परीक्षा पुरी तरह विवादित हो गयी है।

विभिन्न जिलों के हजारों की संख्या में छात्र आज बापू वाटिका मोराबादी पहुँचकर जेपीएससी परीक्षा रद्द, दोषी पर कार्रवाई व आयोग को भंग करने की माँग की। उक्त माँगों को पूरी होने तक वृहद आन्दोलन की चेतावनी भी दी है। सबसे बड़ी बात है इस आन्दोलन में छात्र के साथ साथ शिक्षक भी खुलकर सामने आ गए हैं ।


झारखंड यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष व अभ्यर्थी सफी इमाम, उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, महासचिव गुलाम हुसैन, प्रवक्ता मनोज यादव, परवेज आलम,प्रवीण कुमार, दीपक साहू, राहुल राज,विनय सर,कुणाल प्रताप व अन्य हजारों प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi