अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को बनाया निशाना, गोली मारकर लूट लिए पैसे

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर रूपया लूट लिया। यह मामला जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी बगीचा के पास हुई है।जहां सोमवार की शाम बाइक सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी मो. सरफराज को गोली मारकर कर घायल कर दिया और 70 हजार रूपया लूटकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।मो सरफराज सोंस का रहने वाला है।

घायल अवस्था में फाइनेंस कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है फाइनेंस कर्मी हर दिन की तरह रुपया वसूलकर आ रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और रुपया भरा बैग लेकर फरार हो गया।पुलिस छानबीन में जुटी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड में लॉकडाउन का अफवाह फैलाने के मामले में वाटसअप ग्रुप के एडमिन से होगी पूछताछ

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लॉकडाउन लगने का अफवाह…
Read More

डोरंडा में कश्मीरी यूवकों ने दर्ज कराया मारपीट का मामला, पुलिस 3 से कर रही पूछताछ

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की बात सामने आई है। कश्मीरी युवकों…