सड़क हादसे में 4 की मौत, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर, कर रही जांच

गढ़वा : जिले के रंका थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। दरअसल दो बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन युवक की मौत हो गई। वहीं एक को फौरन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह घटना रंका थाना क्षेत्र के बैजनवा घाटी की है। जहां दो मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस बड़े सड़क हादसे में चार युवक की मौत हो गई, जिसमें रंका प्रखण्ड के दो पंचायत सचिव और दो अज्ञात की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन में जुट गई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इंजीनियर मिसिंग मिस्ट्री – सीडीआर खंगाला गया, अब तक पुलिस को नहीं मिले ठोस सबूत

रांची के धुर्वा स्थित सुधा डेयरी के लापता इंजीनियर सुजीत कुमार का पुलिस को अब तक कोई ठोस…