Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ज्ञान ताजा खबरे विकास शिक्षा स्वास्थ

निक्षय मित्र योजना के तहत 7 टीबी मरिजों को लिया गोद

सिल्ली: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी सिल्ली में सोमवार को टीबी मरीजों को गोद लिया गया। निक्षय मित्र जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, कमल किशोर कुशवाहा ने एक-एक कर कुल 3 मरीजों को गोद लिया।

वहीं समाजीक संस्था झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान सिल्ली के सदस्यों द्वारा 4 टीबी मरिजों को गोद लिया गया। सभी 7 टीबी मरिजों को निक्षय मित्रों ने पौष्टिक आहार का पैकेट दिया, ताकि मरीज को स्वस्थ होने में मदद मिले। निक्षय मित्रों द्वारा यह पोष्टिक आहार 6 महिने तक दिया जाएगा।

चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस अभियान के तहत कुल 22 मरीजों को गोद लिया गया है। इन मरीजों को अस्पताल कि ओर से एयरबोर्न किट भी दिया गया। मौके पर सीनियर टीबी सुपरवाइजर रंजीत कुमार व सीनियर टीवी लेब सुपरवाइजर अनीता टोप्पो ने टीबी के लक्षण एवं बचाव पर लोगों को जानकारी दी।

चिकित्सा प्रभारी ने सभी निक्षय मित्रों का आभार जताते हुए क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए लोगों से इस अभियान में जुड़ने का अपील कीया।

इस अवसर पर झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान के नेपाल साव, रविंद्र करमाली, मनोज साव, भरत देव साय, विंध्याचल राय, पंकज साहू, हेमंत नायक, बादल मुंडा, सुरेश मुंडा, अस्पताल कर्मी छोटेलाल पटेल, संजीव कुमार महतो, दीपक कुमार, ब्रजकिशोर, सुरेंद्र महतो, कमल कुमार दे समेत कई लोग मौजूद थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi