सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित हुआ। जिसमें चिराग नर्सरी स्कूल के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए साइंस ओलंपियाड के द्वारा इन्हें गोल्ड मेडल दिया गया । कक्षा एक से राजवी कुमारी ,किया गांगुली, मनीष कुमार, कक्षा 2 से मनन कुमार ,आदित्य राज, कक्षा 3 से नवनीत करमाली, विवेक महतो, मिताली महतो, कक्षा 4 से आरवी आर्य , अमीषा कुमारी, जानवी कुमारी, विवेक कुमार, मनीष कुमार, और कक्षा 5 से सक्षम कुमार महतो है इन सभी विद्यार्थीयो को गोल्ड मेडल दिया गया है
इस समारोह में प्राचार्य दिनेश कुमार महतो और धीरेंद्र नाथ महतो विनीता टोपनो स्मिता शालू विनीत बबीता रोशनी सुमन रीता आदि अन्य उपस्थित थे।