मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्कूलों की समय सारणी में बदलाव का निर्देश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 05 तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक एवं कक्षा 06 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी का दिया है।

इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा।बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए स्कूल प्रबधन को सूचित किया जाएगा। यह आदेश दिनांक 19.04.2023 (बुधवार) से 25.04.2023 (मंगलवार) तक लागू रहेगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन रांची की लोकृति गुप्ता करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची: महिला काव्य मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन में झारखण्ड को प्रस्तुत करने हेतु रांची की…
Read More

चार दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन 13 अक्टूबर से कांके के टीना मैदान में।

रांची: आगामी 13 अक्तूबर से शुरु होने वाले चार दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2022 कार्यक्रम के अयोजन को…
Read More

लोहरदगा जिले में महिला की सर में मारी गई गोली, मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच!!

लोहरदगा – लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा गांव में चली गोली महिला के सर में…