राजधानी में बंद का अभी से दिख रहा व्यापक असर, ऑटो नहीं चलने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ranchi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। मेन रोड, रातू रोड, लालपुर, कचहरी इन सभी क्षेत्रों की दुकानें लगभग बंद हो गई हैं।

इन रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा भी नहीं चल रहा है। सुबह के वक्त में लोग अपने दफ्तर जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आज ऑटो, रिक्शा, सिटी बस नहीं मिलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि लोग अपने प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बंद करने वाले छात्रों ने आज सुबह मोरहाबादी में सब्जी दुकानदारों को भी दुकान बंद रखने का आग्रह किया है। सुबह-सुबह वह दुकान बंद कराने भी पहुंचे थे। मोरहाबादी मैदान के पास बंद कराने निकले बंद समर्थकों को सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने खदेड़ा है।

जगह-जगह पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए स्कलें भी बंद कर दी गई हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती!!

रांची- राजधानी रांची के डोरण्डा महाविद्यालय में विद्यार्थीयों ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती का अवसर पर…
Read More

बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर एन.एस.यू.आई ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति का किया घेराव एवम ज्ञापन सौंपा।

परीक्षा नियंत्रक ने 19 और 21 कि परीक्षा को स्थगित किया। रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के प्रदेश…
Read More

कौशल किशोर बने रांची के नए एसएसपी 8 आईपीएस अधिकारी का तबादला

रांची:झारखंड सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज…
Read More

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का बुलावा, 13, 16 और 17 जनवरी को पूछताछ

Ranchi : कैश कांड में शामिल कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है। जानकारी के…
Read More

थानेदार बदल गए लेकिन बाल सुधार गृह का हालात नहीं बदला, मामला सामने आने पर थानेदार जांच के नाम पर करते हैं लीपापोती

रांची : सदर थाना प्रभारी बदल तो गए लेकिन नए थानेदार के आने के बावजूद डूमरदगा स्थित बाल…