रांची : तमाड़-थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर सलगाडीह काँलेज के समीप एक मुगीँ लादने वाले पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई है।मृतक का नाम जितू सेठ है। बाइक पर दो लोग सवार थे एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का नाम दिलीप महतो है। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।बाइक सवार दोनों लोग सारजमडीह के रहने वाले है।
यह घटना दोहपर 12बजे कि है। बाइक सवार जितू सेठ और दिलीप महतो हिरो मोटरसाइकिल से सलगाडीह से तमाड़ के ओर आ रहे थे। इसी बीच रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही पिकअप वैन ने तेज गति से मोटरसाकील सवारों को पिछे से धक्का मार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। घायल व्यक्ति दिलीप की प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स अस्पताल रेफर किया जा रहा है।