मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

रांची : कोरोना संक्रमण के खतरे का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. हालांकि उनमें लक्षण काफी कम हैं और अन्य कोई तकलीफ भी नहीं है. पॉजिटिव होने की सूचना उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है. फिलहाल उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

सीएम हाउस तक पहुंचा कोरोना

गौरतलब है कि सीएम हाउस में भी कोरोना की इंट्री हो चुकी है. सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चों के अलावा कई स्टाफ भी पॉजिटिव हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जमशेदपुर स्थित आवास पर कोरेंटिन हैं. सीएम हाउस के अलावा सचिवालय में भी कोरोना की धमक हो चुकी है. कुल मानव कर्मियों के 50 फीसदी के साथ सचिवालय में जरूरी कामों का संचालन हो रहा है.

झारखंड में तेज रफ्तार

राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है. 24 घंटे के अदंर कोरोना के 3444 नए मरीज मिल चुके हैं. फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गयी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अल्पसंख्यक दिवस पर कांग्रेस पार्टी कार्यलय में सम्मनित किए गए पदाधिकारी।

रांची //18 दिसम्बर 2023 : रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान के अध्यक्षता में कांग्रेस…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास।

सिल्ली/मूरी:-सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार के दिन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने विधायक निधि से विभिन्न योजनाओं…
Read More

डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़ डी.ए.वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली में योग दिवस का आयोजन किया गया।इस…
Read More

नगेंद्र नाथ बने रांची जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, कार्तिक सचिव

सिल्ली: रांची जिला कांग्रेस कमिटी कीरांची में आयोजित एवं विस्तारित बैठक में सिल्ली निवासी नगेंद्र नाथ गोस्वामी को…
Read More

हेमंत सरकार गिराने के मामले में संलिप्त 3 आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

रांची : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश संलिप्त मुख्य तीनों आरोपी अभिषेक…