पुलिस की एक तरफा कार्यवाई से आक्रोशित लोगों ने थाने में किया हंगामा

रांची : हिंदपीढ़ी थानेदार पर एकतरफा कार्यवाई करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने थाने में हंगामा किया। हिन्दपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में बीते शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस मारपीट मामले के मुख्य आरोपी रेहान पर पुलिस बिना कार्रवाई किए हुए थाने से छोड़ दिया था। जिससे आक्रोशित लोग आज थाने पहुंचे और हंगामा किया। बीते शुक्रवार को रेहान और शम्शी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें शम्सी के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की थी।

इस शिकायत में उन्होंने बताया था कि रेहान जान से मारने और हथियार के बल पर शम्सी को धमकी देता है। शम्सी के परिवार वालों ने रेहान के पास से हथियार लूट कर पुलिस को सौंप दिया था। शम्शी के परिवार वालों ने हिन्दपीढ़ी थानेदार को बताया कि रेहान और शाहरुख के अलावा उसके कई साथी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर रेहान को थाने से छोड़ दिया था। रेहान के थाने से छूटे जाने की खबर सुनते ही शम्शी के परिवार वालों और बस्ती के लोगों ने आज हिंदपीढ़ी थाना पहुंचकर हंगामा किया। हिंद पीढ़ी थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सुषमा बड़ाईक की बहन ने अस्पताल प्रबंधन पर उठाई सवाल, बोली अब तक नहीं शुरू हुई इलाज !!

रांची-  राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को…
Read More

लोहरदगा जिले में महिला की सर में मारी गई गोली, मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच!!

लोहरदगा – लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा गांव में चली गोली महिला के सर में…
Read More

NCB और रातू थाने की पुलिस संयुक्त छापेमारी कर एक हज़ार किलो गांजा किया बरामद,सरगना गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में एसीबी की टीम और रातू थाने की पुलिस ने संयुक्त…