मोहन नगर कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक का फंदे से झूलता हुआ मिला शव

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर कॉलोनी में सोमवार की सुबह सीसीएल के राजहरा कॉलोनी आवास से एक युवक का फंदे से लटकते हुए शव पाया गया। मृतक युवक राहुल चौहान बिहार के रोहतास जिले का मीरपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से मोहन नगर के राजहरा कॉलोनी में रहकर ट्रक चालक का काम किया करता था।

सुबह आसपास के लोगों ने युवक का फंदे से लटकता शव देखकर खलारी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के शरीर पर केवल जींस पैंट था, शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से नग्न था। स्थानीय लोगों ने जिस तरीके से शव फंदे से झूल रहा था उस पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है।

मौके पर पहुंची खलारी पुलिस के द्वारा परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। परिजनों के मोहन नगर पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा जाएगा। हत्या या आत्महत्या से जुड़ी पहलुओं पर खलारी पुलिस जांच शुरू कर दी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हत्या और आत्महत्या को लेकर सस्पेंस, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंद्रह मंजिला इमारत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। यूवती…
Read More

पटना बम ब्लास्ट, राँची के इम्तियाज अंसारी समेत 9 आतंकियों को NIA कोर्ट ने दिया दोषी करार

रांची : पटना के गाँधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की…
Read More

मॉर्निंग वॉक कर रहे छात्र की वाहन के कुचलने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पास मॉर्निंग वॉक कर युवक को अज्ञात वाहन…
Read More

प्रेमी बना दरिंदा मौसेरी बहन को मेला घूमाने के बहाने बुलाकर दस लड़को ने किया गैंगरेप

तमाड़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म…
Read More

सीएम ने की झारखंड मंत्रालय सभागार में बैठक, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थिति.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलों के पुलिस…

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

रांची : झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड और अमन साहू का करीबी गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा…