राज्यपाल से किया एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने किया मुलाकात, मानवधिकार हनन के मुद्दों पर राज्यपाल से किया चर्चा

राँची : राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआर सीसीबी )के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम श्री रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात किया। डॉ रणधीर ने मुलाकात कर संस्था की अंतिम 5 वर्ष की विभिन्न गतिविधियों से महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया। डॉ रणधीर कुमार ने महामहिम राज्यपाल महोदय को माध्यमिक शिक्षा में मानवधिकार विषय को सम्मिलित करने को लेकर ज्ञापन दिया।

उपरोक्त पत्र में डॉ रणधीर ने लिखा है कि मानवधिकार हनन दिनों दिन बढ़ते जा रही है जो बेहद ही चिंताजनक है ऐसे में आम जनमानस को मानवधिकार की जानकारी व शिक्षा बेहद ही जरूरी है। राज्यपाल से आग्रह करते हुए डॉ रणधीर कहा कि अगर यह पहल सरकार द्वारा की जाती है तो यह एक सशक्त समाज के निर्माण हेतु बेहद ही बड़ी पहल होगी।

डॉ रणधीर ने महामहिम के सामने झारखंड राज्य के विभिन्न मानवधिकार हनन मुद्दों पर चर्चा की और विश्विद्यालयो में हो रहे अराजकता व मानवधिकार हनन से अवगत कराया। डॉ रणधीर ने एनएचआरसीसीबी द्वारा मानवधिकार की जागरूकता हेतु की जाने वाली अनूठी पहल मानवधिकार आपके द्वार कार्यक्रम की सुरुवात करने की आग्रह किया।

महामहिम राज्यपाल ने डॉ रणधीर के समस्त मुद्दों की गंभीरता से सुना व उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा मानवधिकार मौलिक अधिकार है एवं मौलिक अधिकारो को हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड के जनजातीय विद्यार्थीओ का राँची में “EXPOSURE VISIT” कार्यक्रम

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप राष्ट्रपुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में…
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…