कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को जल्द खोले सरकार – अजय राय

रांची : झारखंड सरकार सरकारी गैर सरकारी स्कूलों को खोलने और सभी क्लास शुरू करने से पहले बच्चों के वैक्सीनेशन पर गंभीरता दिखलाएं । अभिभावक भी चाहते हैं की स्कूल खुले क्योंकि ऑफलाइन पढ़ाई की जगह ऑनलाइन कभी नहीं ले सकता । और ऐसे भी पिछले 22 महीनों से स्कूल बंद है बच्चे भी घर पर बैठे बैठे आजिज आ चुके हैं और वह भी चाहते हैं स्कूल जाना मगर संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभिभावक अभी भी सशंकित हैं।

उक्त बातें झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सैकड़ों फोन आ रहे हैं कि स्कूल कब खुलेंगे और कैसे खुलेंगे हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि जिला उपायुक्त , डी. ओ, डीएससी के माध्यम से सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में पीटीए मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों से सुझाव लिया जाय तत्पश्चात इस पर निर्णय हो।

अजय राय ने स्कूल प्रबंधकों से भी आग्रह किया है की दलाल नुमा लोगों से बचे जो पहले से जनता द्वारा नकारे गए हैं और वह स्कूलों के शुभचिंतक नहीं है कल को वही इन स्कूलों के लिए भस्मासुर साबित होंगे । यह वैसे लोग हैं जब दर्जनों अर्थियां कोविड-के कारण जल रही थी उस समय भी यह लोग स्कूल खुलवाने की बात कर रहे थे । अजय राय ने स्कूल प्रबंधकों से आग्रह किया है कि वह खुद से भी इस स्कूल में अभिभावकों की बैठक कर सुझाव ले ताकि सही निर्णय से वह जिला प्रशासन और राज्य सरकार को अवगत करा सकें।

अजय राय ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उनके प्रभारी को अभिभावक संघ पत्र के माध्यम से पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए इस पर कार्रवाई की मांग करेगा अन्यथा संघ कांग्रेस भवन का घेराव करेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश साहू।

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य और…
Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची विश्वविद्यालय में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रांची : रांची विश्वविद्यालय में हो रही समस्याओं को लेकर विभिन्न छात्र संगठन अपनी आवाज को बुलंद कर…
Read More

विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक इंदौर, मध्य प्रदेश में

रांची: विश्व हिंदू परिषद की त्रिदिवसीय केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक इंदौर, मध्य प्रदेश के अग्रसेन महासभा 30…
Read More

श्री कमड़े बाबा आश्रम के प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन,9 अगस्त को समापन

रांची:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र पण्डरा की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर…