मोहराबादी गोलीकांड – दो शूटर और एक सहयोगी गिरफ्तार, अन्य की छापेमारी जारी

रांची : मोरहाबादी में 27 जनवरी की दोपहर दो बजे दो बाइक सवार ने कालू लामा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो शूटर और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो हथियार बरामद की है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों में संदीप, ज्ञानरंजन, सोनू कुरेशी शामिल है। हालांकि घटना में शामिल मुख्य अपराधी सोनू शर्मा सहित अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तालाश पुलिस कर रही है।इधर राँची पुलिस तीनों से गुप्त स्थानों पर पूछताछ कर रही है।

आज एसएसपी प्रेस वार्ता कर गैंगवार की घटना का खुलासा कर सकते हैं । इससे पहले पुलिस ने इस मामले में राजू चोटी और बिट्टू सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों से उलझा बाइक चालक, अधिकारी को मारा धक्का !!

गिरिडीह- सड़क हादसों में जान जाते देख गिरिडीह जिला प्रशासन सजक हुआ। और शुक्रवार से प्रशासन ने सड़क…
Read More

बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मारकर तीन लाख लुटे, घायल रिम्स में भर्ती

रांची:: झारखंड के खूंटी जिले में आज बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला को गोली मारकर तीन लाख…