हाई सिक्योरिटी इलाका अपराधियों के लिए बना सेफ जोन, हत्या की घटना को अंजाम देकर हो जा रहे हैं फरार

रांची : राजधानी रांची के हाई सिक्योरिटी इलाका अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। अपराधी हाई सिक्योरिटी इलाके में रांची पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि अपराधी हत्या की घटना को अंजाम देकर मौका ए वारदात से फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस को अपराधिक गतिविधि के बारे में भनक तक नहीं लग पा रही है।रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारी अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए क्राइम मीटिंग और एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश तो दिया करते हैं लेकिन अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपने मंसूबे में कामयाब होते दिख रहे हैं।

ताजा मामला शिबू सोरेन आवास के समीप अपराधियों ने 27 जनवरी की दोपहर को अपराधियों गैंगवार की घटना को अंजाम दिया। जिसमें अपराधी कालू लामा और दो सहयोगियों को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसमें इलाज के दौरान कालू लामा की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग घायल हैं।

बालू सप्लायर और जमीन कारोबारी की कालू लामा ने कराई थी हत्या

कालू लामा जेल में बंद होने के बाद भी लोगों से रंगदारी मांग रहा था। जेल से वह फोन कर कारोबारियों को जान से मारने की धमकी देता था। रंगदारी नहीं देने पर वह अपने गुर्गो की मदद से उस पर हमला करवाता था। जेल में रहने के बाद भी कालू लामा के खिलाफ लालपुर और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बता दें कि 10 अगस्त 2020 को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित करमटोली के समीप दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी कुंदन सिंह को गोली मार दी गई थी। कुंदन सिंह बालू सप्पलाई और जमीन का कारोबार करते थे।

3 मार्च 2020 को अपराधियों ने प्रेम सागर मुंडा को गोलियों से किया था छलनी

मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रेम सागर मुंडा को अपराधियों ने 3 मार्च 2020 को गोलियों से छलनी कर दिया था। पांच अपराधियों ने प्रेम सागर को घेरकर गोली मारी और पैदल एदलहातु की ओर फरार हो गए।

सीसीएल का कर्मी था प्रेम सागर मुंडा

प्रेम सागर मुंडा मूल रूप से पिपरवार के बिलारी गांव का रहने वाला था। प्रेमसागर को वर्ष 1995 में जमीन देने के बदले सीसीएल में नौकरी हुई थी। वर्तमान में वह बचरा परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात था। राय कोलियरी खदान में उसकी पोस्टिंग थी।

एंटी क्राइम चेकिंग भी नहीं हो रहा कारगर साबित

राँची पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने एंटी क्राइम मीटिंग के माध्यम से यह जानने का प्रयास करते हैं कि शहर के किस इलाके में अपराधिक तत्व सक्रिय हैं और आपराधिक वारदात हो रहे हैं। इन पहलुओं को जानने के बाद रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश दिया है लेकिन अपराधियों ने रांची पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रांची पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग भी हाल के दिनों में कारगर साबित होता नहीं दिख रहा है। अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

अल्ताफ हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब तक रिज़वान है फरार

अपराधियों ने डोरंडा थाना क्षेत्र में अल्ताफ अंसारी और ओरमांझी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्या कर दी थी। पुलिस अल्ताफ हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी रिजवान अंसारी को अब तक नहीं गिरफ्तार कर सकी है। वहीं भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड में आईडी ब्लास्ट की घटनाएं नहीं हो रही कम, जानें कब कब हुई आईडी ब्लास्ट

राँची झारखंड में साल 2021 में आईडी ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2020 में राज्य के अलग-अलग…
Read More

रेल अधिकारी बनकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुरी स्टेशन पर मोबाइल व नगद रुपए की लूट

रांची: रेल अधिकारी बनकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री से मोबाइल एवं नगद रुपए की लूट करने…
Read More

आईआईएम एवं गेल इंडिया के द्वारा पारंपरिक रास्ता को जबरन बंद करना अन्याय है: विहिप

Ranchi: 6 दिसंबर 2022: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने राज्यपाल, झारखंड को ज्ञापन…