पांच दिनों के बाद लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब से आज सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान गुड्डू के रूप में हुई है और वह पिछले पांच दिनों से लापता थे। युवक की तलाश में कल से ही एनडीआरएफ टीम लगी हुई थी। मृतक गुड्डू 26 जनवरी से ही लापता था। परिजन ने काफी खोजबीन की परन्तु नहीं मिला जिसके बाद परिजनों ने चुटिया थाना में लिखित शिकायत की। शिकायत करने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी और तालाब की तलाशी के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

चुटिया थाने की पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी। हालांकि परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि किसी ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और बताया कि इस मामले में जो भी आरोपी होंगे उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

प्रोफेसनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसे अज्ञात लोग, मामला दर्ज

राँची : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के आदित्य विक्रम जयसवाल के घर में कुछ अज्ञात…