एक लाख लोगों को 36 घंटे का योग प्रशिक्षण देकर आयुष मंत्रालय से योगा वॉलंटियर सर्टिफिकेट दिलवाने का लिया संकल्प

रांची : भारतवर्ष के आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची; इंडियन योग एसोसिएशन (आई. वाई. ए.), झारखंड राज्य समिति एवं लायंस क्लब 322 A के संयुक्त तत्वधान में चल रहे – “नया भारत गढ़ों” कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2022 में झारखंड राज्य के चौबीसों जिलों में एक लाख लोगों को एक माह का 36 घंटे का योग प्रशिक्षण देकर आयुष मंत्रालय द्वारा योगा वॉलंटियर सर्टिफिकेट दिलवाने का संकल्प लिया गया है।

इस कार्यक्रम का नाम “योग युक्त झारखंड, रोग मुक्त झारखंड” रखा गया है। योग का प्रशिक्षण देने वाले सभी योग शिक्षक आयुष मंत्रालय द्वारा गठित योग सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा लेवल वन परीक्षा उत्तीर्ण होंगे। झारखंड राज्य में एक लाख लोगों को योग प्रशिक्षित करने के लिए लगभग पांच सौ योग शिक्षकों को वाईसीबी लेवल वन सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जायेगा।

इस अभियान के तहत आज दस योग प्रशिक्षकों को वाइ.सी.बी. लेवल वन परीक्षा उत्तीर्ण होने के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी के सहसचिव स्वामी अंतरानन्द महाराज एवं आई. वाई. ए., झारखंड राज्य समिति के सचिव श्री अमित कुमार के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर आई.वाई.ए., झारखंड के संयुक्त सचिव सह आश्रम के योग शिक्षक श्री प्रीतम बनिक तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी के योग विभाग के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश साहू।

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य और…
Read More

लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातात्विक विभाग

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में घर बनाने के लिए नींव खोदने पर तीर धनुष,भाला, कुदाल, फरसा,…
Read More

नहीं रहे केरल के कासरगोड में श्री अनंतपुरा झील मंदिर की रखवाली कर रहे दिव्य मगरमच्छ बबिया।

केरल: केरल के कासरगोड में श्री अनंतपुरा झील मंदिर की रखवाली कर रहे दिव्य मगरमच्छ बाबिया का आज…