भारत व दक्षिण अफ्रीका के बिच होने वाले दुसरे एकदिवसीय मैच में पूरे शहर में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जेएससीए स्टेडियम, रांची

जेएससीए की टीम के साथ के साथ समन्वय स्थापित कर करें कार्य-उपायुक्त

रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार 09 अक्टूबर 2022 को जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।

भारत के वर्तमान कोच वीवीएस लक्ष्मण

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने मैच के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जारी संयुक्तादेश की बिंदुवार जानकारी देते हुए सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जेएससीए स्टेडियम में ब्रीफिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रामवृक्ष महतो, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री अंशुमान कुमार सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

मैच के दौरान दुरुस्त विधि व्यवस्था हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के संयुक्तादेश की विस्तृत जानकारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियांे को दी गई।

टिम इंडिया के खिलाड़ी जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस में जाते हुए।

जेएससीए की टीम के साथ के साथ समन्वय स्थापित कर करें कार्य-उपायुक्त

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मैच के दौरान जेएससीए की टीम के साथ प्रशासनिक टीम समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था से संबंधित किसी भी मामले में जेएससीए की टीम की तरफ से पहला रिएक्शन होगा, इसके बाद स्थिति अनुसार प्रशासनिक टीम कार्य करेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल ने कहा कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी अपने कार्यस्थल पर समय पहुंचे और समन्वय स्थापित करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से स्टेडियम में प्रवेश ना करें और ना ही आपत्तिजनक वस्तु अपने साथ ले जाये।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में टीम इंडिया प्रैक्टिस करते हुए।

उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा सभी योग्य दर्शक अपनी योग्यता अनुसार स्थान ग्रहण कर मैच का आनंद लें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने और रांची के साथ झारखंड की बेहतर छवि स्थापित करने

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय पहुंचे रांची!!

रांची- झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर राज्य वासियों को बधाई…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली: डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन…
Read More

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसेवा में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का विविध कार्यक्रम

रांची: 06 फरवरी 2023 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने एस.डी.शेरखान (कमांडेंट)…
Read More

ISRO फिर लॉन्च किया अपना सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’,पहला परीक्षण हो गया था विफल.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड…