6-7 वर्षों से अधूरे सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश किरण

रांची: 8 अक्टूबर 2022 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब से मिलकर सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत अन्तर्गत बड़कीटांड़ स्कूल से धधकीडीह, खेदाडीह होते हुए केंदुवाडीह तक की लगभग तीन किलोमीटर ग्रामीण सड़क, जो पिछले 6-7 वर्षों से अधुरा पड़ा हुई है, उसके यथाशीघ्र निर्माण की मांग से संबंधित एक मांग-पत्र सौंपा।

विदित हो कि इस ग्रामीण सड़क का कार्य निविदा निष्पादन के पश्चात राजनैतिक दुराग्रह की वजह से संवेदक द्वारा सड़क में पत्थर बिछाकर कर छोड़ दिया गया है । इससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि सड़क के जर्जर होने के कारण एम्बुलेंस या निजी वाहन भी इन गाँवों में जाने से कतराते हैं ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने बताया कि वे जब हाल ही में दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण में गये थे तो बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया और इस सड़क के यथाशीघ्र निर्माण करवाने का अनुरोध किया था। आज प्रदेश प्रवक्ता ने ग्रामीणों की उसी मांग को विभागीय मंत्री के समक्ष रखा और जल्द से जल्द उक्त सड़क का निर्माण करवाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी मांग की किन कारणों से इतने महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क का निर्माण बीच में ही अधुरा छोड़ दिया गया, इसकी भी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

मंत्री आलमगीर आलम ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महतो को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर उक्त सड़क के निर्माण का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को देंगे और यह सड़क किन कारणों से अधुरा छोड़ दिया गया था, इसकी भी जांच करवाई जायेगी ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

उपायुक्त की पहल पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का सफल परिणाम

■ सपनों की उड़ान कार्यक्रम से जुड़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी…
Read More

त्योहारों एवं जुलूस या जलसे में भड़काऊ या अश्लील गानों का इस्तेमाल करने से बचे। अफवाहों से दूर रहे।

मुरी: मुरी ओपी थाना के प्रांगण में रविवार के दिन संध्या 4 बजे से आगामी ईद, सरहुल और…
Read More

24 प्रहर भजन कीर्तन मे सारठ विधानसभा विधायक रंधीर कुमार सिंह समेत कुंजोड़ा मुखिया प्रतिनिधि अनुराग आनंद सिंह ने उपस्थित होकर माथा टेका।

पालोजोरी : पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुंजोड़ा पंचायत के महतोडीह के शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को…
Read More

जिस दिन पूरा विश्व क्रिसमस ट्री को पूजता है उस दिन हम सब मिलकर तुलसी पूजन करते हैं।

रांची: हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर के द्वारा दिन रविवार को तुलसी पूजन सह स्नेह मिलन समारोह का…
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…