
रांची: दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम रांची पहुंच गयी है. एयरपोर्ट पर क्रिकेटप्रेमियों ने अपने चहेते खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया. जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार नौ अक्टूबर को डे-नाइट मुकाबला खेला जायेगा।
हालांकि रांची के दर्शकों को मैच के दौरान स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि एक टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा चुकी है.

