पाकुड़ में हाईवा और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 3 की मृत्यु

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा थाना इलाके के धर्मपुर कदवा गांव के पास एक हाईवा और एक ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर से दोनो गाड़ियों में आग लग गयी जिसमें दोनो के ड्राइवर और खलासी केबिन में फंसकर जल गये। पुलिस ने अबतक तीन शवों को निकाल लिया है। मृतकों की अभी तक पहचान नही हो पाई है।

बंगाल का ट्रक सीमेंट लोड कर गोड्डा-धरमपुर होते हुए बंगाल की ओर जा रहा था। जबकि गोड्डा का हाइवा गिट्टी लोग कर लिट्टीपाड़ा की ओर से गोड्डा की ओर जा रहा था। घना कोहरा होने के कारण आगे कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो रहा था। आशंका जताई जा रहा है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहन के चालक को आगे कुछ भी समझ नहीं आया होगा और दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अभिषेक राय सदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिये। थाना प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन ने आग को घंटो मेहनत के बाद बुझाया। पुलिस वाहन के मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हथियार संग वीडियो वायरल कर गैंग ऑफ वासेपुर का प्रिंस खान उर्फ “छोटे सरकार” ने एक बार फिर दहशत फैलाने में जुटा !!

धनबाद- धनबाद जिले में बहुचर्चित वासेपुर के डान के नाम से मशहूर फहीम खान को चुनाती देकर खुद…