थाना स्तर पर बनाया जाएगा कश्मीरी यूवकों का लिस्ट : सिटी डीएसपी

रांची : कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना को देखते हुए सीटी डीएसपी प्रभात रंजन ने कहा कि थाना स्तर पर सभी कश्मीरी युवकों का लिस्ट बनाया जाएगा। उस लिस्ट को संबंधित थाना प्रभारी को दिया जाएगा। सिटी डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि शहर में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व है जो कानून व्यवस्था को चैलेंज करते हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

सिटी डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इस प्रकार की घटना आगे ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन की टीम काम करेगी। सिटी डीएसपी प्रभात ने कहा कि झारखंड में किसी भी हाल में आपसी सौहार्द को खतरे में नहीं डाला जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस पहले भी लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सीएम के कार्यक्रम में हंगामे की कोशिश, उग्र युवाओं को डीसी-एसपी ने समझाया

हजारीबाग : सीएम हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को हजारीबाग पहुंचे। इस दौरान सीएम…
Read More

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण का आदेश, दिवाली और छठ पर दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति.

रांची- राजधानी रांची में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीपावली को…
Read More

NCB और रातू थाने की पुलिस संयुक्त छापेमारी कर एक हज़ार किलो गांजा किया बरामद,सरगना गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में एसीबी की टीम और रातू थाने की पुलिस ने संयुक्त…
Read More

बिल्डर्स से लेवी वसूलने आये दो उग्रवादी पीएलएफआई के पोस्टर समेत गिरफ्तार

रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। नगरी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई…