नगड़ी चौक के पास अपराधी गोली मारकर फरार, घायल रिम्स में भर्ती

रांची : नगरी थाना क्षेत्र के नगरी चौक के पास अपराधी एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गया है। इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल व्यक्ति का नाम अमित सोनी है। गोली चलने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रूपेश पांडेय हत्याकांड:: बरही जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हजारीबाग प्रशासन ने चरही में रोका

रांची : हजारीबाग के बरही में रुपेश पांडे हत्याकांड अब पूरी तरह से राजनीति रंग में रंग गया…