झारखंड में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी !!

रांची- राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह-शाम लोगों को ठंड सता रही है हालांकि दोपहर में धूप होने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. आज सुबह भी चारों तरफ कोहरा और धुंध का नजारा दिखा. जिसके कारण ठंड महसूस किए गए. इधर, मौसम विभाग केंद्र रांची के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ सकती है.

विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में अबतक कोई भी बदलाव नहीं देखा जा रहा है लेकिन राजधानी में ठंड़ बढ़ने के साथ ही अगले 18 दिसंबर तक तापमान में गिरावट आ सकती है. इस वजह से राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगेगी. पिछले दो दिन राजधानी और राज्यभर में लोगों को थोड़ी कम ठंड लगी. कारण था राज्य के उत्तर पश्चिमी में बादल का होना. उत्तर भारत से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही ठंड का असर कम हो गया था. लेकिन अब दोपहर की धूप में भी सर्द हवाएं तेजी से बहेंगी. खुले जगहों (मैदानों) में धुंध और कोहरे का नजारा दिखेगा.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…
Read More

नया युग आध्यात्मिक युग होगा पवित्रता ही सुख शान्ति की जननी हैं ; प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने मनाया गीता जयन्ती समारोह

रांची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चौधरी बगान, हरमू रोड में गीता जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया।…
Read More

जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन

जहानाबाद : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2021 के अवसर पर गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी हिमांशु कुमार राय द्वारा…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली: डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन…