राज्यपाल रमेश बैस ने किया 3 दिवसीय ऐतिहासिक गुंज विकास महोत्सव का उद्घाटन

5000 छाऊ कलाकारों का कार्निवाल से गूंज महोत्सव का लिम्का बुक में हुआ नाम दर्ज।

सिल्ली: झारखंड आंदोलन के प्रणेता भीष्म पितामह कहे जाने वाले विनोद विहारी महतो के पुण्य तिथि के अवसर
पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस ने गूंज महोत्सव का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

18 से लेकर 20 दिसम्बर तक चलेगा समारोह।

महोत्सव के उदघाटन के अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तकालय एवं ओपन यूनिवर्सिटी समेत कई जन कल्याण कारी योजनाओ की शुरुआत की।
गूंज महोत्सव का पहला दिन महिला महोत्सव के रूप में मनाया गया।

इस उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों की डेढ़ हजार छात्राओं एक साथ नृत्य प्रस्तुत किया।

राज्यपाल द्वारा राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
उद्घाटन कार्यक्रम के पूर्व राज्यपाल द्वारा झारखंड के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मंच पर झांरखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखायी गयी । राज्य भर के प्रसिद्ध लोक कलाकार अलग अलग लोक कलाओं की प्रस्तुति करते नजर आये।


इस मौके पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी रांची के सांसद संजय सेठ पद्मश्री मुकुंद नायक छुटनी देवी पूर्व सांसद राम टहल चौधरी पद्म श्री मधु मंसूरी (हंसमुख) आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुखिया के पति की भुजाली से मारकर हत्या।

अरविंद विश्वकर्मा/सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोड़ाडीह पंचायत के मुखिया सावन देवी के पति पुर्व पंचायत समिति श्रवण कुमार…
Read More

पत्थर का मलबा गिरने से ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ!!

कोडरमा- बीती रात कोडरमा बरकाकाना रांची रेलखंड पर पत्थर का मलबा गिरने से रेलवे परिचालन घंटों बाधित रहा. पत्थर…