विजेता टीम को 25 किलो मुर्गा एवं उपविजेता टीम को 20 किलो मुर्गा का पुरस्कार

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कसरायडीह पंचायत के बेरवा मारनी में मंगलवार को मजदूर एकता क्लब सवड़ी टंडी की ओर से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया। खेल की एंट्री फीस 651 रू थी। विजेता टीम को 25 किलो पोल्ट्री एवं उपविजेता टीम को 20 किलो पोल्ट्री का प्राइस रखा गया था।

सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्षन किया। सभी टीमों का खेल बहुत ही बेहतरीन था। कसरायडीह पंचायत के अंतर्गत गांव के वार्ड सदस्य चांद मोहन एवं मनोहरी सोरेन वार्ड सदस्य तथा सुसेन् मुर्मू ने फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल का उद्घाटन किया । उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर अभिवादन करते हुए सभी को खेल के प्रति उत्साह जगाया साथ ही वार्ड सदस्य चांद मोहन ने गेंद को किक मारकर खेल का शुरुआत कि।

फाइनल खेल में दोनों टीमों के बिच अच्छा घमासान हुआ। बहुत ही संघर्ष के बाद दोनों में बराबरी हो गई जिसके कारण पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से जामदोही के खिलाड़ियों ने काश्माला के टीमों को हराकर विजेता बनी। जाम दोही के खिलाड़ियों को विजेता के रूप में 25 किलो मुर्गा तथा उपविजेता टीम काश माला को 20 किलो मुर्गा दिया गया। वार्ड सदस्य चांद मोहन एवं मनोहरी सोरेन तथा सुसेन मुर्मू (समाज सेवी)ने अपने हाथों से विजेता तथा उपविजेता को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मणिलाल हेंब्रम, सुरेश मुर्मू, सिनेश्वर मरांडी, सुरेश महतो, नागर महतो, सोनालाल टूडू, शिवधन टूडू, लखेश्वर टूडू, अनिल हेंब्रम, रंजीत टूडू, सुखदेव मुर्मू, पुर्वदेव मुर्मू एवं कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गोड्डा : महिला की सिर कटी लाश का पुलिस ने किया खुलासा, पति ने साली के साथ मिलकर की हत्या, दबिया से सिर काट कर किया अलग

गोड्डा जिले के देवड़ांड थाना में ग्राम सुण्डमारा के पास नदी से 13 मार्च को मिली महिला की…

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी के मैच में खूंटी ने चतरा को 177 रनों से किया पराजित

आप हमेशा अपने सोच को पॉजिटिव रखें और मेहनत करके खेलें: दिलीप सिंह शेखावत लोहरदगा: झारखंड राज्य क्रिकेट…
Read More

हिजाब को लेकर डोरंडा कॉलेज में छात्रों का जुटान, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत

रांची : कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने के मामले की गूंज…
Read More

सिल्ली में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर एकल विद्यालय का हुआ विस्तार

सिल्ली : भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य पर एकल अभियान सिल्ली के द्वारा चार गांव सालीसेरेंग, बंता, आड़ाल और…