शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की मिली धमकी, पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने की ये बड़ी मांग !!

रांची- शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बोकारो स्थित आवास पर बुधवार को स्पीड पोस्ट से एक पत्र भेजा गया, जिसमें उन्हें धमकी दी गयी है. पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने इंटर व डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी है. पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के लोग काॅलेजों में काम करते हैं. पत्र में राज्य के कुछ डिग्री कॉलेजों का नाम भी लिखा गया है. पत्र में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख किया गया है. पत्र लिखने वाले ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद लिखा है. कॉलेजों का अनुदान बढ़ाया जाये. पत्र में राज्य के कुछ डिग्री कॉलेजों का नाम भी लिखा गया है. पत्र में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख किया गया है. पत्र लिखने वाले ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद लिखा है. शिक्षा मंत्री के आवास पर यह पत्र पिछले दो दिनों से आ रहा है. तीन पन्नों का यह पत्र अलग-अलग दिन आया है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

करोड़ों का चुना लगाने वाली कंपनी काम्या हेल्पलाइन का पर्दाफाश

राँची : पटना की काम्या हेल्पलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड(KHS) के धोखे का शिकार भोले भाले लोगों ने आम…
Read More

एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में चिराग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों का रहा उत्कृष्ठ प्रर्दशन

सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित…