सीसीएल कर्मी की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के डकरा बी टाइप स्थित क्वार्टर में सीसीएलकर्मी अमन सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक का उम्र 32 वर्ष है। सीसीएलकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखकर स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना रविवार देर रात की है। घटना के वक्त क्वार्टर में अमन की पत्नी के अलावा उसकी सास व साला भी थे।जब देर रात में शोरगुल होने पर पड़ोस के लोग अमन को आवाज दिए लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुला।अमन का शव उसके बेडरूम में जमीन पर पड़ा मिला। गले में निशान है, जिसे देख लोग हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं।

पूछताछ करने पर मृतक का साला भागने लगा। पुलिस उसे पकड़कर हिरासत में ले ली है। लोग अमन की पत्नी, सास व साला पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। इधर सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। अमन मूल रूप से नबीनगर, औरंगाबाद(बिहार) का रहने वाला था। जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में सीसीएल में उसकी नौकरी लगी थी। उसके पिता गांव से आ रहे हैं। उसे एक छोटा बच्चा भी है। पोस्टमार्टम और अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बोकारो सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल के रेलवे साइडिंग और खुली खदान में 27 दिसम्बर की…
Read More

सक्रिय ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह आया पुलिस के गिरफ्त में,  छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचा करते थे लोगों को. 

रांची : राजधानी रांची में लोअर बाजार थाना की पुलिस ने राजधानी में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह…
Read More

पटना बम ब्लास्ट, राँची के इम्तियाज अंसारी समेत 9 आतंकियों को NIA कोर्ट ने दिया दोषी करार

रांची : पटना के गाँधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की…