चुटिया में अज्ञात वृद्ध का मिला शव

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के मुंडा चौक स्थित ट्रैफिक पोस्ट के पास एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है। इस घटना की सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस स्थानीय लोगों से वृद्ध मृतक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है लेकिन पुलिस को अबतक मृतक के बारे में जानकारी हासिल नही हुई है। पुलिस वृद्ध मृतक की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत की सही जानकारी हासिल हो पाएगी। पुलिस आशंका जता रही है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल जांच जारी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शॉर्ट सर्किट की वजह से लालपुर के गैराज में लगी, दूकान के सारे समान जलकर राख

Ranchi:: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गैराज में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग…
Read More

लोहरदगा बड़की चांपी: बारात से लौट रही कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत के बाद 2 घंटे लोहरदगा बड़की चांपी चंदवा सड़क जाम

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा शंख-लुकैया रोड पर बड़की चाँपी और कुन्दगड़ा गांव सीमा स्थित…