सीसीएल कर्मी की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के डकरा बी टाइप स्थित क्वार्टर में सीसीएलकर्मी अमन सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक का उम्र 32 वर्ष है। सीसीएलकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखकर स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना रविवार देर रात की है। घटना के वक्त क्वार्टर में अमन की पत्नी के अलावा उसकी सास व साला भी थे।जब देर रात में शोरगुल होने पर पड़ोस के लोग अमन को आवाज दिए लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा खुला।अमन का शव उसके बेडरूम में जमीन पर पड़ा मिला। गले में निशान है, जिसे देख लोग हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं।

पूछताछ करने पर मृतक का साला भागने लगा। पुलिस उसे पकड़कर हिरासत में ले ली है। लोग अमन की पत्नी, सास व साला पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। इधर सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। अमन मूल रूप से नबीनगर, औरंगाबाद(बिहार) का रहने वाला था। जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में सीसीएल में उसकी नौकरी लगी थी। उसके पिता गांव से आ रहे हैं। उसे एक छोटा बच्चा भी है। पोस्टमार्टम और अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रांची बनी सुसाइड कैपिटल,आत्महत्या के मामले में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी

रांची:: राजधानी रांची में आत्महत्या के मामलाें में अचानक वृद्वि हुई है। एक के बाद एक लगातार आत्महत्या…
Read More

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में गिरिडीह के बगोदर के दो बाइक सवार की मौत‌, पहुंचे बगोदर विधायक भी !!

गिरिडीह- हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना के अरजरी और नरकरी के बीच हुए एक बड़े मालवाहक ट्रक के चपेट…
Read More

डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा शिफ्ट

रांची : सदर थाना क्षेत्र स्थित डूमरदगा बाल सुधार गृह में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 68…