लोहरदगा बड़की चांपी: बारात से लौट रही कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत के बाद 2 घंटे लोहरदगा बड़की चांपी चंदवा सड़क जाम

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा शंख-लुकैया रोड पर बड़की चाँपी और कुन्दगड़ा गांव सीमा स्थित बिड़ला भंडार के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डालटनगंज से बारात से लौट रही होंडा कार (JH05BM-3409) अनियंत्रित होकर पैदल चल रही महिला को टक्कर मारते हुए पुल के पास पलट गई।
हादसे में बड़की चाँपी खक्सीटोली निवासी मुन्नी देवी (45 वर्ष), पति स्व. कैलास उराँव गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार में सवार 5 लोगों में एक महिला को गंभीर चोट और चार लोगों को हल्की चोट आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी सह बीडीओ संतोष उराँव, थाना के एसआई साबीरउद्दीन अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।
प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 5000 रुपये नगद और एक क्विंटल चावल दिया गया। साथ ही सरकारी मुआवजा, अंबेडकर आवास और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर बड़की चाँपी पिकेट में रखा है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

योग को किसी खास दिन नहीं बल्कि उसे अपनी दिनचर्या हिस्सा बनाना चाहिए-दीपक सिंहा

रांची/21 जून: बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर…
Read More

मैथन डैम के समीप दुकानों में अवैध शराब बिक्री पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया ताबड़तोड़ छापेमारी,भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

निरसा(धनबाद) : झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई…
Read More

गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया।…
Read More

और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?

दुमका:झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में पेट्रोल छिड़कर नाबालिग लड़की को जलाकर मार डालने का मामला अभी शांत भी…
Read More

50 हजार घूस मांगने वाला दरोगा, एफआईआर रद्द करने के लिए मांगी थी रकम, एसएसपी ने किया तत्काल सस्पेंड !!

एसएसपी किशोर कौशल ☝🏻। राँची- राजधानी रांची में 50 हजार रूपये घूस मांगने वाले डोरंडा थाना के दरोगा…