गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया। पहला मामला जिले के जमुआ थाना के कंदाजोर तालाब के समीप सालो पुराने दांडी से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार की सुबह एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा, तो जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई। मृत बच्चा जमुआ के ही पंडाजोर गांव निवासी मोती राय का बेटा था। जिसका शव सुबह दांडी से बरामद हुआ। इस दौरान बच्चे के पिता पियूष पांडे ने जमीन विवाद को लेकर गांव के ही चत्रुभूज राय, जयनारायण राय, बालेश्वर राय समेत पांच लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि जिस वक्त बच्चे का शव मिला, तो उस वक्त बात सामने आई की डूबने से बच्चे की मौत हुआ है। लेकिन शाम तक मामला हत्या से जुड़ गया।

इधर संदिग्ध मौत से जुड़ा दूसरा मामला जिला मुख्यालय गिरिडीह के गिरिडीह धनबाद रोड के वाटरफाल से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार दोपहर को तीस वर्षीय युवक विद्यानंद पांडे का शव फॉल में डूबा हुआ मिला। इस दौरान घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस भी फॉल पहुंची। और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक गिरिडीह के वैकटेशवर स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के पिता और शहर के झ्रीयागाडी निवासी परमानंद पांडे ने फैक्ट्री प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की उनका बेटा सोमवार को ड्यूटी पर जाने को निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। और जब पिता ने फैक्ट्री में फोन किया। तो बताया गया की उनका बेटा कब का ड्यूटी खत्म कर निकला है। जबकि दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर को उसका शव गिरिडीह के वाटरफाल में तेरता हुआ मिला।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

ज्ञान यदि शेरनी का दूध है तो उसके लिए बुद्धि रूपी बर्तन भी सोने का होना चाहिए।

रॉची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड,राँची में सरस्वती पूजा के…
Read More

LPG सिलेंडर Update -आमजन की जेब पर बोझ हुआ कम,गैस सिलेंडर के के गिरे दाम, अब इतने का मिलेगा Gas Cylinder

दिल्ली: दिल्ली में 30 जून तक 19 किलो वाला सिलेंडर 2219 रुपये में मिल रहा था. जिसकी कीमत…
Read More

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वोकेशनल एवं इंटरमीडिएट के नामांकन से संबंधित विषयों पर एबीवीपी ने माँगा जवाब

रांची:मारवाड़ी महाविद्यालय,रांची में अभाविप झारखंड के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे के द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम…