हेमंत सोरेन ने शिव पार्वती की आरती कर शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ


रांची: महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर पहुँचकर दीप प्रज्वलित किया एवं शिव पार्वती की आरती कर शिवरात्रि महोत्सव की शुभारंभ किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना की हमारी परंपरा अनंत काल से चलती आ रही हैं । यह परंपरा अनंत काल तक चलती रहे। संपूर्ण झारखंड वासियों पर भोले शंकर जी की कृपा बनी रहे यही हमारी शुभकामनाएं है।

शिवरात्रि महोत्सव में मुख्य रूप से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय,संरक्षक संजय सेठ,संरक्षक सी.पी. सिंह, महुआ मांझी, विनय सरावगी, संयोजक दीपक लाल,राजन वर्मा, दीपक ओझा,सुमित सिंह,प्रवक्ता बादल सिंह ,जय सिंह यादव, संजय सिंह लल्लू ,भोलू सिंह,दिलीप गुप्ता, उर्मिला चौधरी,दीपक नंदा,राज कुमार तलेजा,संजय कुमार , मुस्कान ओझा,पिया बर्मन , संजना शर्मा,तुलिका बर्मन,नीतू चौधरी,पूनम जायसवाल,गुलशन मिड्ढा,जीतू अरोड़ा,राजू काठपाल, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,क्षितिज मिश्रा, रसिका बजाज,पूनम जायसवाल, नीतू सिंह आदि मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like