रांची: राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित झिंझरी गांव के एक कुएं से अज्ञात यूवक का शव मिला है।अज्ञात यूवक की शरीर पर चोट के काफी निशान मिलें है। शव को देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में शव को देख कर इसकी जानकारी मांडर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मांडर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।अज्ञात यूवक की शव मिलने से इलाके हड़कंप मच गया है। शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है और आस पास के लोगों से बात कर रही है। मांडर थाना प्रभारी विनय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की प्रयास की जा रही है कि यूवक कहाँ का रहने वाला है।