पलामू में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज, तुरकुन पहाड़ी में नक्सली के छिपे होने की सूचना

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी भी नक्सली की मारे जाने की सूचना नहीं नहीं है। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज कर दी है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली है कि पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के पाल्हे तुरकुन पहाड़ी में बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं और किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दी है। पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस बल को विशेष क्षति नहीं हुई है। वहीं नक्सलियों को भी ज्यादा नुकसान होने की सूचना नहीं है। अजय कुमार ने बताया कि आज सुबह में गश्त पर निकले पुलिस और सुरक्षा बलोंबको नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आगे आगे की कार्यवाई की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कांग्रेस के दावत -ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…

हटिया रेल मण्डल ने जारी किया ग्रीन नोटिस रेलवे स्टेशन से पांच दिनों तक नहीं होगा ट्रेन का परिचालन । 5 दिनों तक हटिया स्टेशन पूरी तरह से ब्लॉक

रांची : रेल मंडल रांची ने ग्रीन नोटिस जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि हटिया रेलवे…
Read More

ICFAI University, Jharkhand ने IHS और I 3 फाउंडेशन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण अभियान

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड ने स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (आईएचएस), रांची, आई 3…