Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे देश मौसम

राँची मौसम केंद्र ने दी जानकारी,बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है साइक्‍लोनिकसर्कुलेशन

झारखण्ड:– राँची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्‍लोनिकसर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण अगले 24 घंटे में निम्न दाब का क्षेत्र बन जाने की उम्‍मीद है। इसका प्रभाव झारखण्ड में भी देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

-*अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं*
मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य झारखण्ड में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

-*8 से 13 सितंबर तक बारिश के आसार*
8 सितंबर को राज्‍य झारखण्ड में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीँ 9 और 10 सितंबर तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। 11 से 13 सितंबर को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
-*इन जिलों में हैं भारी बारिश के अनुमान-
राँची, बोकारो, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, खूँटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है*।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi